BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी, जानें आपके शहर में क्या है आज का भाव - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, June 25, 2021

पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी, जानें आपके शहर में क्या है आज का भाव



Petrol and Diesel Prices Today 25 June 2021: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गुरुवार को हुई बढ़ोतरी के बाद भारत में शुक्रवार को भाव स्थिर रहे. शुक्रवार यानी 25 जून को दिल्ली में पेट्रोल (Petrol Price Today) 97.76 रुपये प्रति लीटर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, जबकि डीजल (Diesel Price Today) के दाम अब 88.30 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 99 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गई है.

गुरुवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 26 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 27 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की. इस बढ़ोतरी के साथ पूरे देश में इन पेट्रोलियम उत्पादों के रेट नई ऊंचाई पर पहुंच गए. मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क जैसे स्थानीय करों के आधार पर ईंधन की कीमतें प्रत्येक राज्य में अलग-अलग होती हैं.

जानें प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में इस प्रकार है...

शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 97.76 88.30
मुंबई 103.89 95.79
कोलकाता 97.63 91.15
चेन्नई 98.88 92.89


लगातार बढ़ीं कीमतों की वजह से 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों- राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा और लद्दाख में पेट्रोल का रेट 100 रुपये प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर चुका है. मेट्रो शहरों में मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर है और अब चेन्नई में दरें इस दिशा में बढ़ रही हैं.

चेन्नई में पेट्रोल अब 98.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.89 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब 103.89 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.79 रुपये प्रति लीटर है. गुरुवार को हुई बढ़ोतरी चार मई के बाद से कीमतों में 29वीं वृद्धि है और इस दौरान पेट्रोल की कीमत 7.36 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 7.77 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है.

अन्य बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
> भोपाल में पेट्रोल 105.99 रुपये और डीजल 97.00 रुपये प्रति लीटर.
> रांची में पेट्रोल 93.55 रुपये और डीजल 93.20 रुपये प्रति लीटर.
> बेंगलुरु में पेट्रोल 101.03 रुपये और डीजल 93.61 रुपये प्रति लीटर.
> पटना में पेट्रोल 99.80 रुपये और डीजल 93.63 रुपये प्रति लीटर.
> चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.02 रुपये और डीजल 87.94 रुपये प्रति लीटर.
> लखनऊ में पेट्रोल 94.95 रुपये और डीजल 88.71 रुपये प्रति लीटर.

रोज अपडेट होती है पेट्रोल-डीजल की कीमत
बता दें कि विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं.

ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम प्रतिदिन अपडेट किए जाते हैं. ऐसे में आप सिर्फ एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए करें.

No comments:

Post a Comment